फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Education department clerks and employees staged a strike

Muzaffarnagar News: शिक्षा विभाग के लिपिकों और कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Education department clerks and employees staged a strike
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शिक्षा विभाग के लिपिकों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जुटे कर्मचारियों ने प्रभारी डीआईओएस को 30 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मंगलवार को डीआईओएस और बीएसए कार्यालय के लिपिक और अन्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए एनपीएस की धनराशि अन्य बैंक में स्थानांतरित के प्रकरण, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को उठाया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुपेंद्र निर्वाल ने कहा कि एनपीएस की धनराशि किसी अन्य बैंक में स्थानांतरित किए जाने के प्रकरणों में निलंबित किए गए निर्दोष कर्मचारियों को बहाल किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को वापस लिया जाए। इस प्रकरण में शासन से उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन

सत्र 2023-24 में किए गए अनियमित स्थानांतरण निरस्त या संशोधित किए जाएं। निजी व्यय के स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारियों का नवीन स्थानांतरण किया जाए। मानव संपदा पोर्टल पर अनेकों त्रुटियों का निराकरण कराया जाए। इस मौके पर सचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष भारत शर्मा, सुशील वर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, विजय शर्मा, श्यामवीर शर्मा, नारायण शर्मा, ऋषिपाल, अनुतोष, मनीष भाटिया, दिलीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed