फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Economic support given to fight with Corona

कोरोना से लड़ाई को दिया आर्थिक सहयोग

Mon, 13 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Economic support given to fight with Corona
कोरोना से लड़ाई को दिया आर्थिक सहयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए लोग केंद्र व प्रदेश सरकार को खूब आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला परिषद मार्केट में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा एडीएम प्रशासन अमित सिंह को पीएम केयर फंड के लिए चार लाख 58 हजार नौ सौ एक रुपये का आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष रविंद सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, सतपाल सिंह, ओमकुमार गर्ग, योगेश मदान, आशीष अग्रवाल, रविंद्र निर्वाल, हर्ष भाटिया, पवन सिंघल, कमलजीत सिंह, प्रमोद कुमार, आशीष बिंदल, अरविंद गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, ब्लॉक खतौली के ग्राम प्रधानों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख 88 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया। उधर, वार्ड 33 से 35 हजार रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को दी गई। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, विनोद शर्मा, युवा नेता हर्षित, शिव कुमार, अमित सिडाना, संजय, शिवम, कुंवर पाल आदि मौजूद रहे।

भाकियू तोमर ने उपलब्ध कराया खाना
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों को जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार कराकर प्रशासन के सहयोग से वितरित कराया। भाकियू तोमर मंडल अध्यक्ष विक्की तोमर, नगर अध्यक्ष सुबोध काकरान, जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, नरेश चौधरी, शरद पवार, रवि वर्मा आदि ने भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed