फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Economic crisis in front of Jagrata artists

जगराता कलाकारों के सामने आर्थिक संकट

Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Economic crisis in front of Jagrata artists
रोहताश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जगराता कलाकारों के सामने आर्थिक संकट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन ने माता का जगराता करने वाले कलाकारों के समक्ष भी आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।
भोपा व आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कलाकार जागरण मंडली से जुड़े हुए हैं, जिनके रोजगार का एकमात्र साधन माता रानी के जगराते ही होते हैं। लॉकडाउन के चलते करीब ढाई माह से जागरण नहीं हो रहे हैं और आगे भी लंबे समय तक इनके आयोजन की कोई राह नहीं है। ऐसे में जगराता कलाकारों के रोजगार ठप हो चुके हैं। भजन गायक संजीव गिल का कहना है कि माता के जगराते से सिंगर के साथ ही इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले और झांकी कलाकारों सहित साउंड व दरबार के भी सैकड़ों कलाकार जुड़े हुए हैं, जिनके परिवार की इससे रोजी-रोटी चलती है। लॉकडाउन से इन सभी के रोजगार ठप हो चुके हैं, जिनके लिए आर्थिक सहायता जरूरी है। सिंगर सतेंद्र उर्फ मेडिकल का कहना है कि कोरोना के चलते लागू किए गए लॉकडाउन से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। शासन को उनके लिए भी गाइड लाइन जारी करनी चाहिए, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माता के जगराते के आयोजन को भी हरी झंडी मिलनी जरूरी है। भजन गायक रोहताश कुमार, दिनेश कुमार, सतीश हंसराज, सुनील, विशाल, ललित मनारिया, सोनू, पूनम व सरला आदि कलाकारों ने भी शासन-प्रशासन से जगराते शुरू कराए जाने की मांग की है।

सतेन्द्र उर्फ मैडिकल।

सतेन्द्र उर्फ मैडिकल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

संजीव गिल।

संजीव गिल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed