{"_id":"5e483ceb8ebc3ee5b802e6e0","slug":"eat-iron-rich-food-muzaffarnagar-news-mrt469197341","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन से भरपूर भोजन से दूर करें खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयरन से भरपूर भोजन से दूर करें खून की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरन से भरपूर भोजन करें
मुजफ्फरनगर। नगर में रैली निकालकर लोगों को एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि आयरन युक्त भोजन, अंकुरित दालें, सब्जी, फल तथा विटामिन सी युक्त भोजन लें। संतुलित आहार से एनीमिया को दूर किया जा सकता है।
शनिवार को टाउन हॉल मैदान में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एवं डीएम सेल्वा कुमारी जे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सबको मिलकर देश को एनीमिया मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए। डीएम ने कहा कि एनीमिया में लाल रक्त कणों की संख्या अथवा उनके ऑक्सीजन वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। इसकी गंभीरता से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और मृत्युदर में वृद्धि हो सकती है। इसका कारण बच्चों एवं महिलाओं में आयरन की कमी है। सीएमओ डा. पीके चोपड़ा ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम को आयरन फोलिक एसिड गोली, सिरप आंगनबाड़ी केंद्र पर दी जाती हैं। वर्ष में दो बार कृमि नाशक दवा लेना अनिवार्य है। आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि हरी सब्जियां, अंकुरित दालें, बाजरा, गुड़, चना, तिल आदि तथा विटामिन सी युक्त नींबू, आंवला, अमरूद आदि का अधिक सेवन करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं बच्चों को नंगे पैर न रखें। रैली में एसीएमओ डा. शरण सिंह, डा. घनश्याम, डीएचईआईओ पुष्पा रानी, डा गीतांजली वर्मा, उदयवीर सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
रैली में प्राथमिक पूर्वी पाठशाला नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के अलावा निलेश, मनोज, रामपाल, रिहाना, शहनाज बानो, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सीताराम मौजूद रहे।