फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earth's natural nature has to be saved: Monica

बचाना होगा पृथ्वी का प्राकृतिक स्वरूप : मोनिका

Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Earth's natural nature has to be saved: Monica
एमजी जी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को पृथ्वी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में अर्थ-डे (पृथ्वी दिवस) पर अर्थ-डे वीक का शुभारंभ हुआ। पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से पृथ्वी पर जीवन के लिए तकनीकी और मानवीय जरूरतों के कारण आए संकट को प्रदर्शित करते हुए प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों को मिट्टी की उपजाऊ क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में ज्यादा उपज लेने के लिए केमिकल का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। रासायनिक प्रयोग के कारण धरती अपनी उर्वरा शक्ति को खो रही है। धरती की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए जैविक खाद विकल्प है। सबको मिलकर पृथ्वी को बचाने के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed