{"_id":"628fbed4af156c227a0e5680","slug":"e-rickshaws-removed-at-district-hospital-muzaffarnagar-news-mrt59029017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पर ई-रिक्शाओं को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पर ई-रिक्शाओं को हटवाया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण हटाओ अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दोपहर के समय महावीर चौक पर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को उखाड़ दिया गया। जिला अस्पताल पर ई-रिक्शाओं को हटवाया गया। उन्हें खड़े होने के लिए कुछ दूरी पर जगह दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी दोपहर में मीनाक्षी चौक से जिला अस्पताल तक व्यवस्था को देखा।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने महावीर चौक का भ्रमण किया था। दोनों अधिकारियों ने वहां सड़क किनारे एक पेड़ को वाहनों के आने जाने में बाधा मानते हुए उसे उखाड़ने के बारे में अधिकारियों से वार्ता की थी। शाम के समय जेसीबी से उसे उखाड़ दिया गया। इसके बाद शाम के समय जिला अस्पताल में एसपी अपराध प्रशांत कुमार एसपी यातायात कुलदीप सिंह सीओ सिटी कुलदीप सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने अभियान चलाया। वहां खडे़ ई-रिक्शा चालकों को किसी भी स्थान पर न खडे़ होने को कहा। उन्हें अस्पताल के पास ही एक जगह बताते हुए उन्हें वहां रिक्शा खड़ी करने को कहा। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि ई-रिक्शाओं के लिए व्यवस्था व नगर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने को प्रयास किए जा रहे है।
अब यहां खडी मिलेंगी ई-रिक्शा
- महावीर चौक के पास पुल के नीचे
- महावीर चौक के पास खाली जगह पर
- जिला अस्पताल से कुछ दूरी पर खाली स्थान पर
शोहदे से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले शोहदे को महिला हेल्प लाइन व एंटी रोमिया टीम व पुलिस का कोई खौफ नहीं है। शोहदे की हरकत के कारण एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानसिक तनाव में है। उसने एसएसपी से शिकायत कर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी छेड़छाड़ कर रहा है। महिला हेल्प लाइन पर शिकायत करने के बाद उसकी हरकत कुछ दिन के लिए बंद हो गई। अब पिछले दो माह से वह पीछा कर रहा है। उसे मैसेज भेज रहा है। जिससे वह मानसिक तनाव में है।