फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaws are running in the city without any route

Muzaffarnagar News: शहर में बिना रूट के दौड़ रही हैं ई-रिक्शा

Wed, 03 Sep 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws are running in the city without any route
नगर के महावीर चौक पर खड़ी ई रिक्शा फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। नगर में ई-रिक्शा बिना रूट के दौड़ रही हैं। कई बार रूट बनाने के लिए बैठक भी हुईं। डीएम भी बैठक कर रूट बनाने के आदेश दे चुके हैं लेकिन ये आदेश बैठक से आगे नहीं बढ़ पाए। यातायात पुलिस ने जल्द रूट बनाने के दावे कर चुकी है लेकिन सभी दावे खोखले ही साबित हो रहे हैैं।
विज्ञापन

जिले केे परिवहन विभाग कार्यालय में 12 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें से 50 प्रतिशत ई-रिक्शा नगर व आसपास क्षेत्र में चल रही हैं। इन ई-रिक्शाओं को चालक सुबह से ही दौड़ाना शुरू कर देते हैं। नगर का ऐसा कोई चौराहा व सड़क ऐसी नहीं दिखाई देती, जहां ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से न दौड़ रही हों। इनके कारण नगर में जाम के हालात भी बने रहते हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन हालातों को देखते हुए प्रशासन ने ई-रिक्शाओं के रूट तय करने का निर्णय किया था लेकिन लंबे समय से रूट निर्धारित करने की प्रक्रिया को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। ई- रिक्शाओं के चालकों ने रूट बनाए जाने का विरोध भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

n समिति बनी लेकिन नहीं बने रूट : ई-रिक्शाओं के रूट बनाने के लिए अधिकारियों की समिति बनाई गई। डीएम ने भी कई बार परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक की, जिसमें ई-रिक्शाओं के रूट बनाने के लिए आदेश दिए गए। डेढ़ साल पहले तो रिक्शाओं की छतों पर नीला, पीला रंग कराकर उन्हें विभिन्न रूटों पर चलाने का निर्णय लिया गया। कई मार्गों पर ई-रिक्शा का आवागमन बंद भी किया गया लेकिन आज तक रूट नहीं बनाया जा सका। कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस लाइन में ई-रिक्शा चालकों की बैठक की गई और कांवड़ के बाद रूट बनाने की निर्णय लिया गया लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed