फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-mail ID of every student is necessary: Gajendra

प्रत्येक छात्र की मेल आइडी बनानी जरुरी: गजेंद्र

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
E-mail ID of every student is necessary: Gajendra
प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी जरूरी : गजेंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को अपनी वेबसाइट बनवानी है। प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी जरूरी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्तमान सत्र के लिए वार्षिक शैक्षिक पंचांग व विद्यालय वेबसाइट बनाने पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यशाला में सभी वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए जारी वार्षिक शैक्षिक पंचांग पर चर्चा की। विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी, विद्यालय के गेट, प्रयोगशाला, कार्यालय आदि के फोटो भी माध्यमिक शिक्षा परिषद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने हैं। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार के निर्देशन में डिजिटल शिक्षक ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रत्येक वित्त विहीन विद्यालय के कम से कम एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सॉफ्टवेयर, एप की विस्तृत जानकारी दी जाती है। कार्यशाला में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, भारत भूषण, अभिषेक गर्ग, नरेंद्र सिंह, स्नेह मिश्रा, दीपा जैन, रेखा सोलंकी, प्रदीप पुंडीर, नीरज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed