फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dumper rams into e-rickshaw, two killed, six injured

Muzaffarnagar News: डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल

Thu, 04 Dec 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dumper rams into e-rickshaw, two killed, six injured
शाहपुर। क्षेत्र के गांव चांदपुर में तेज गति से आ रहे एक डंपर ने गांव चांदपुर में पंचायत घर के पास ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बसधाड़ा निवासी 60 वर्षीय जमीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान कांधला निवासी 14 वर्षीय शिवा की भी मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चांदपुर में पंचायत घर के पास शाहपुर की ओर से एक ई-रिक्शा जा रही थी। तभी सामने से आ रहे डंपर की टक्कर में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष व बच्चों में चीख पुकार मच गई। गांव बसधाड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला जमीला पत्नी इकराम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला अपनी पुत्र वधु रुकैया व पौत्र हसन के साथ कस्बे से दवाई लेकर गांव वापस जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं ई-रिक्शा में शामली के कांधला निवासी रामकिशन व उसका 14 वर्षीय पुत्र शिवा, प्रिंस गांव दिनकरपुर में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव बसधाड़ा निवासी आशा कार्यकत्री सरिता भी ई-रिक्शा से अपने गांव बसधाड़ा लौट रही थी। ये सभी घायल हो गए। अस्पताल में शिवा की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि रामकिशन व प्रिंस समेत ई-रिक्शा चालक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी अनुज की हालत भी गंभीर है। घायलों को जिला मुख्यालय पर अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। रुकैया व हसन को मामूली चोट आई थी, जिन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़ कर भाग गया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिस कारण वहां जाम लग गया था। जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। थाना पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed