{"_id":"58712c224f1c1b076515abac","slug":"dulhe-ko-hatya-ki-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को हत्या की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को हत्या की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विगत दिनों दौराला में पीलीभीत पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर बदमाश ने प्रेमिका के निकाह से पहले ही उसके होने वाले पति को गाजियाबाद में जान से मारने की धमकी दी है। फरवरी में प्रेमिका का निकाह है। धमकी के बाद से दोनों घरों में दहशत व्याप्त है।
पुरकाजी निवासी शातिर बदमाश मुंतलिब 12 दिसंबर को दौराला के पास पीलीभीत पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी ड्यूटी में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों को खाने में नशा देकर फरार हुआ था। मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद की क्राइम ब्रांच टीम 26 दिन बाद भी शातिर की नहीं ढूंढ पाई है। शातिर बदमाश दोनों जिलों की पुलिस टीमों को गच्चा देकर अभी तक फरार चल रहा है। शहर से सटे गांव में बदमाश की प्रेमिका रहती है।
प्रेमिका का रिश्ता गाजियाबाद में तय हुआ है। 21 फरवरी को निकाह होना है। फरार शातिर को मामले का पता चला तो उसने दूल्हे को बारात लाने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद से ही दोनों पक्षों में दहशत व्याप्त है। मुंतलिब के नहीं मिलने से दोनों जनपद की पुलिस भी मायूस हो चुकी है। शातिर धमकी देता फिर रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।