{"_id":"5fd511148ebc3e3eb647f794","slug":"due-to-increasing-chill-muzaffarnagar-news-mrt5153162102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात-ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात-ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ी
विज्ञापन
ठिठुरन बढ़ने से हाल बेहाल
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह अचानक हुई बरसात और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान जहां 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से कम होकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान कम होने के कारण दिन में धूप निकलने पर भी ठिठुरन बनी रही। ठिठुरन बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो गया।
सर्दी में बरतें सावधानी
मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत भरी हो सकती है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि सर्दी में हार्ट के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगती हैं। सभी गर्म कपड़े पहने रहें और जितना हो सके खुले में निकलने से बचें। गर्म पानी का सेवन करना बेहतर रहता है। रोगियों को घनी ठंड में घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए।