फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   dubai news

Muzaffarnagar News: दुबई में फंसे अपने...इस्राइल-ईरान युद्ध ने बढ़ाई बेचैनी

Sun, 01 Mar 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
dubai news
मुजफ्फरनगर। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। ईरान ने सऊदी और दुबई में कई स्थानों पर निशाना बनाया। दुबई में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। जिले के सैंकड़ों लोग दुबई में रहकर काम करते हैं। हमले की जानकारी मिलते ही बेचैनी बढ़ गई है। देर रात तक लोग हमले की जानकारी लेते रहे। मोबाइल पर बात कर अपनों से हाल भी जाना।
विज्ञापन


जिले में शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में परिवार दुबई और अन्य स्थानों पर रहते हैं। शहर निवासी मोटर व्यवसायी मोहम्मद आबिद का बेटा अलबाब अपने परिवार के साथ दुबई में रहे हैं। उनके ही रिश्तेदार आलम के बेटे साद और पुत्रवधू तबस्सुम व बेटी दुबई में रहते हैं। आलम ने बताया कि दुबई में बात हुई है, परिवार सुरक्षित है। एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले डॉ. तारिक सलीम भी परिवार के साथ रहते हैं। हमले की जानकारी मिलने पर उनके साथियों ने कॉल कर कुशलक्षेम जानी। उनके साथी संजय शर्मा ने बताया कि शाम के समय बातचीत हुई थी, वहां सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed