फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dry fruits and choco gift packs sold fiercely on Diwali

दीपावली पर जमकर बिके ड्राइफ्रूट्स व चॉको गिफ्ट पैक

Thu, 04 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits and choco gift packs sold fiercely on Diwali
मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर रंगोली की खरीददारी करती महिलांए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दीपावली पर जमकर बिके ड्राईफ्रूट्स व चॉको गिफ्ट पैक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर बुधवार को मार्केट में ड्राईफ्रूट्स पैक के साथ ही चॉको पैक व काजू बर्फी पैक की जमकर खरीदारी की गई। मावा मिष्ठान के स्थान पर लोगों ने गिफ्ट पैक को वरीयता दी, जिसके चलते बड़े मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी गिफ्ट पैक बेचे गए।

दीपावली पर अमूमन मावा मिष्ठान की खरीदारी का चलन रहा है, लेकिन मावा में मिलावट की आशंका के चलते गिफ्ट पैक का रुझान लोगों में बढ़ा है। यही कारण है कि अब बड़े मिष्ठान विक्रेता भी अपने यहां गिफ्ट पैक रखने लगे हैं। बुधवार को छोटी दीपावली पर भी मावा मिष्ठान के सापेक्ष गिफ्ट पैक की बिक्री अधिक रही। इसके साथ ही बिना मावा की मिठाई भी खासी पसंद की गई। शहर के भोपा रोड स्थित श्रीमदन संस के मालिक रचित सिंघल ने बताया कि लोगों के रुझान को देखते हुए उनके यहां इस बार काजू बरफी-बतीशा का नया पैक बनाया गया था, जिसे लोगों द्वारा हाथोंहाथ लिया गया। इसके अलावा, रसभरी के गिफ्ट पैक की भी जबरदस्त डिमांड रही। वहीं, इससे इतर बिस्किट व नमकीन के साथ ही चॉकलेट गिफ्ट पैक भी लोगों द्वारा खरीदे गए। एक नामी कंपनी के जनपद डिस्ट्रीब्यूटर राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि मार्केट में चॉको-डिलाइट और चॉको-लक की जबरदस्त डिमांड रही। इसके साथ ही काजू बिस्किट और काजू-बादाम नमकीन गिफ्ट पैक की भी जमकर खरीदारी की गई।

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर पूजन के लिए कमल के फूलों  की खरीददारी करती महिलांए।

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर पूजन के लिए कमल के फूलों की खरीददारी करती महिलांए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed