{"_id":"5ed7d7dc8ebc3ee532420f99","slug":"driver-gets-beaten-up-in-buggy-sideways-car-wrecked-muzaffarnagar-news-mrt4846944176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी में साइड लगने पर चालक को धुना, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी में साइड लगने पर चालक को धुना, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गी में साइड लगने पर चालक को धुना, कार में तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर, तितावी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भैंसा बुग्गी की साइड लगने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने कार चालक की जमकर धुनाई करते हुए कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने पांच हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव जागाहेड़ी निवासी विकास की मंगलवार को शादी थी। उसकी बरात शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर में गई थी, जिसमें मुरादपुरा निवासी एक ब्यूटी पॉर्लर संचालिका भी गई थी। बुधवार सुबह बरात लौटने के बाद दूल्हे विकास का बड़ा भाई विक्की ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को कार से उसके घर मुरादपुरा छोड़ने जा रहा था। पीड़ित के अनुसार पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गढ़ी चकरोड के पास सामने से आते किसान की भैंसा-बुग्गी से कार में साइड लग गई। विक्की ने इसका विरोध किया तो किसान से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि किसान ने साथियों के साथ मिलकर विक्की पर हमला करते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमलावरों ने कार के शीशे भी चकनाचूर कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई। पीड़ित ने पांच ग्रामीणों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।