फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Driver dies in factory, family members allege murder

Muzaffarnagar News: फैक्टरी में चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in factory, family members allege murder
- भोपा रोड पर सिलिंडर बनाने वाली फैक्टरी में हुई घटना, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर सिलिंडर बनाने की फैक्टरी में गाड़ी चालक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत किया, लेकिन परिजन शव को गाड़ी में रखकर फैक्टरी के बाहर डेरा डाले रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।

भोपा रोड पर सिलिंडर बनाने वाली फैक्टरी में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमल नगर निवासी चरण सिंह (52) फैक्टरी की गाड़ी चलाते थे। फैक्टरी में बुधवार दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई तब वह फैक्टरी में बने एक कमरे में जाकर लेट गए। शाम को वह दिखाई नहीं दिए तो पता चला कि वह कमरे में लेटे हुए हैं, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। कर्मचारी ने कमरा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर फैक्टरी प्रबंधक तंत्र ने यह जानकारी चरण सिंह के परिजनों को दी।
विज्ञापन

कुछ देर में महिला पुरुष फैक्टरी पहुंच गए। किसी तरह कमरा खोला गया तो वहां चरण सिंह हिल नहीं पा रहे थे। तब उन्हें डाक्टर के यहां ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को लेकर परिवार के लोग फैक्टरी पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा कर दिया। यह जानकारी पाकर मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर सभी लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed