{"_id":"67685c042b8891095f09c6aa","slug":"drinking-water-supply-will-soon-be-available-in-sheikhpura-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-136432-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शेखपुरा गांव में जल्द होगी पेयजल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शेखपुरा गांव में जल्द होगी पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव शेखपुरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी का ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो गया है। गांव में पाइप लाइन बिछा दी गई है। पानी को चलाकर पाइप लाइन की जांच करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही गांव की आठ हजार की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा।
शुगर मिल के आसपास का भूगर्भ जल दूषित हो गया है, जिस कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रह है। ग्रामीण पैसा खर्च कर काफी समय से वाटर प्लांट से पेयजल की आपूर्ति ले रहे हैं। गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी का ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ। गांव में पाइप लाइन बिछा दी गई है। यह सभी कार्य पूर्ण हो चुका है।
नलकूप चलाकर पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर पाइप लाइन की लीकेज को ठीक कराया गया है। इसके अलावा गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए रास्तों को भी ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रविदत्त ने बताया कि गांव का पानी दूषित हो गया था। सरकारी हैंडपंपों से भी दूषित पानी आ रहा है। गांव में ओवरहेड टैंक तथा पाइप लाइन में पानी चालू करके देखा गया है। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज है, जिसको कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। शीघ्र ही गांव की आठ हजार से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से हो जाएगी।
विज्ञापन
इन्होंने कहा
जल निगम ग्रामीण जेई अभिषेक ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है। इस परियोजना में 357.67 लाख रुपये की लागत आई है। अवर जलाशय की ऊंचाई 16 मीटर तथा 350 किलो लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। जबकि नलकूप की क्षमता 990 एलपीएम है। गांव में करीब 2400 से अधिक पेयजल आपूर्ति के कनेक्शन दिए गए हैं। पाइप लाइन की जांच का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों को जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।