{"_id":"65132cd8a0f775c45b021264","slug":"drink-plenty-of-water-do-not-panic-if-platelets-decrease-due-to-fever-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-8371-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानी खूब पिएं, बुखार में प्लेटलेट्स कम होने पर बिल्कुल न घबराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानी खूब पिएं, बुखार में प्लेटलेट्स कम होने पर बिल्कुल न घबराएं
Wed, 27 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बैनर लेकर खडी छात्राएं फोटो संवाद
- बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें छात्राएं
- जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में छात्राओं को डेंगू, मलेरिया और वायरल से बचाव के विषय में जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सावधानी बरतकर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। छात्राएं अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने के बजाए उपचार कराएं। बुखार के समय अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में अपराजिता अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कक्षा 11 की छात्रा निशा ने जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर आलम और संक्रामक रोग परामर्श दाता अहतशाम खान का बैज लगाकर स्वागत किया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। लोगों को जागरूक करें कि पानी एकत्र न होने दें। बुखार आने पर खुद ही उपचार करने के बजाए निकट के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराएं। डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा लें। खुद ही खरीदकर दवा खाने से बचें। मच्छरों की साढ़े तीन हजार प्रजातियां होती है, लेकिन इनमें सिर्फ तीन तरह के मच्छर ही बीमारियां फैलाते हैं। प्लेटलेट्स कम हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह सही उपचार से बढ़ाई जा सकती है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर आलम और संक्रामक रोग परामर्श दाता अहतशाम खान ने छात्राओं को मच्छरों की पहचान कराई। इस दौरान छात्रा निशा, प्राची, वंशिका, राधा शर्मा और सृष्टि ने डेंगू से संबंधित सवाल भी पूछे। प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन किरण देवी ने किया। शिक्षिका मिशलेश अग्रवाल, संध्या शर्मा, राखी कौशिक, कविता अग्रवाल, रेनू भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए बांटी सामग्री
मलेरिया विभाग की टीम ने छात्राओं को डेंगू से बचाव के लिए प्रचार सामग्री बांटी। छात्राओं को अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया।