{"_id":"68e96d8d66e2495eef0063e9","slug":"dream-of-treasure-dug-in-the-house-for-ten-days-only-soil-came-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156268-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खजाने का सपना...दस दिन तक घर में की खोदाई, निकली बस मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खजाने का सपना...दस दिन तक घर में की खोदाई, निकली बस मिट्टी
विज्ञापन
संभलहेड़ा के घर में बना सुरंगनुमान गड्ढा : संवाद
मीरापुर। संभलहेड़ा गांव में खजाने का सपना दिखने पर तंजीम (35) ने अपने घर में खोदाई शुरू कर दी। दस दिन तक चुपचाप मिट्टी निकालता रहा। करीब 20 फीट सुरंगनुमा गड्ढा बन गया। पड़ोसियों को भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई रुकवा दी। परिजनों और पुलिस ने युवक को भी समझाकर गड्ढा भरवा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तंजीम अपने घर में अकेला रहता है। करीब 10 दिन पहले अपने घर में खजाना दबे होने का सपना दिखा। अगले दिन वह कार लेकर निकलने लगा तो घर में एक स्थान पर कार का पहिया धंस गया। इसके बाद उसने चुपचाप खोदाई शुरू कर दी। घर से निकलने वाली मिट्टी को दूसरे कोने में डालता रहा। बृहस्पतिवार को घर के पास खेल रहे बच्चों को सुरंगनुमा गड्ढा दिखा तो लोगों को जानकारी मिली। देर शाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। रात के समय पुलिस तक मामला पहुंचा।
शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और तंजीम से मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने युवक को समझा, जिसके बाद दोबारा गड्ढा भरने का काम किया गया।
विज्ञापन
मीरापुर थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि सपना दिखने के बाद अपने घर में सुरंग की खोदाई कर दी गई थी, जिसे बंद करा दिया गया है।