{"_id":"649898a0cc18b15027001c1f","slug":"dream-big-and-work-hard-to-achieve-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2438-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बड़े सपने देखें और लक्ष्य हासिल करने के लिए करें कड़ी मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बड़े सपने देखें और लक्ष्य हासिल करने के लिए करें कड़ी मेहनत
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति क्रार्यक्रम में जिले के मेधवियों को सम्मानित करते ज्वाइंट मजिस्ट्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में सम्मानित किए गए मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में विभिन्न बोर्ड के कक्षा 10 और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़े सपने देखें और लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
रविवार को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यकत्रम के मुख्य प्रायोजक रेजोनेंस इंस्टीट्यूट, सह प्रायोजक आर्यवास एजूकेशन और श्रीमदन संस रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्टे्रट आईएएस रामेश्वर सुधाकर और डीआईओएस गजेंद्र ने संयुक्त रूप से किसा।
मुख्य वक्ता आईपीएस एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मोबाइल से जितनी संभव हो, दूरी बनाकर रखें। कामयाबी के लिए हमेशा बड़े सपने देखें और इन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें। मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। जिन विषयों में रुचि हो, उनमें प्रवेश लेकर अध्ययन करें। किसी दूसरे व्यक्ति को देखकर विषयों का चयन न करें। युवा खेलकूद में जरूर प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
एसपी सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डीआईओएस और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रेजोनेंस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि बिना लक्ष्य कोई सफलता हासिल नहीं हो सकती, यह जरूरी है कि लक्ष्य तय कर युवा कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर आर्यवास एजुकेशन के डायरेक्टर आर्यन राज कौशिक ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया।
मेहनत करें और साफ दृष्टिकोण रखें : रामेश्वर
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस रामेश्वर सुधाकर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखें। अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का चयन करें। नियमित और लगातार पढ़ाई करें। उन्होंने अपने छात्र जीवन और सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारियों के अनुभव भी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए।
जिले में खूब हैं प्रतिभाएं : गजेंद्र कुमार
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला ने जिले से लेकर लखनऊ तक मेधावियों को सम्मानित किया है। मुजफ्फरनगर में शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा खूब मेहनती हैं, जिनका भविष्य खूब उज्ज्वल है।