फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drains are not empty, it is going to rain

नाले नहीं हुए खाली, बरसात है आने वाली

Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drains are not empty, it is going to rain
खतौली में गंदगी से अटा पड़ा नाला। - फोटो : KHATAULI
नाले नहीं हुए खाली, बरसात है आने वाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मौसम विभाग के अनुसार मानसून कभी भी जनपद में दस्तक दे सकता है, लेकिन अभी तक जल भराव से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। नाले सिल्ट और गंदगी के कारण नाले अटे पड़े हैं, जहां से नाले की सफाई कुछ हद तक कर भी दी, वहां से एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी सिल्ट नहीं उठाई गई है। जिस कारण वहां पर रहने वाले लोग परेशान हैं। उन्हें गंदगी में रहकर अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है।

मोहल्ला देवीदास से जैननगर की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाला नाला मोहल्लेवासियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। भाकियू नेता मुज्जमिल का कहना है कि नाले में कूड़ा, पन्नी आदि डाल दी जाती है, जिस कारण नाला चौक हो गया है। बरसात में यह नाला जलमग्न हो जाता है और नाले का गंदा पानी मोहल्ले में पानी भर जाता है। समाजसेवी विक्की राणा का कहना है कि नाले को पालिका कर्मचारी द्वारा पूरी तरह से साफ नहीं कराया गया। नाले से कुछ सिल्ट निकालकर उसे नाले के पास ही डाल दिया है। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी सिल्ट को नहीं उठाया गया, जिस कारण मोहल्ले में गंदगी का अंबार है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। ईनाम कुरैशी का कहना है कि बरसात आने वाली है, नाले कूड़े से अटे हुए हैं, पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नालों की सफाई बरसात से पहले कराना जरूरी है, जिससे लोग जलभराव की समस्या से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed