फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Pushpalata received Mahadevi Varma Shakti Award

डॉ पुष्पलता को मिला महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान

Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pushpalata received Mahadevi Varma Shakti Award
डॉ पुष्पलता को मिला महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की प्रमुख कवियित्री डॉ पुष्पलता को महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान मिला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से उन्हें महादेवी वर्मा पुरस्कार भी मिल चुका है।

विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा महादेवी वर्मा की स्मृति में संचालित महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान योजना 2020 का पुरस्कार डॉ पुष्पलता को मिला है। यह पुरस्कार महिला रचनाकारों को उनकी अच्छी रचनाओं के चयन के आधार पर दिया जाता है। महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान के लिए देशभर की महिला रचनाकारों से आवेदन मांगे गए थे, जिनमें से डॉ पुष्पलता की नारी को लेकर लिखी गई रचनाओं के आधार पर उनका चयन हुआ। डॉ पुष्पलता की अब तक 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। काव्य रचना का कार्य वह लंबे समय से कर रही हैं। वह अपने पति पूर्व मंत्री दीपक कुमार का मुख्य सहयोग मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed