{"_id":"5e52c7a08ebc3ef3da54deb8","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-s-statue-unveiled-in-village-gujaredi-khatauli-news-mrt470505068","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही खुलेंगे समाज की तरक्की के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही खुलेंगे समाज की तरक्की के द्वार
विज्ञापन
जानसठ के गांव गुजरेड़ी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते जिला पंचायत सदस्य नज?
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा से ही खुलेंगे समाज की तरक्की के द्वार
जानसठ। गांव गुजरेड़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब ने सबको संविधान के जरिए शिक्षा रूपी हथियार आगे बढ़ने के लिए दिया। उन्होंने कहा कि जिस समाज में शिक्षा नहीं होती, वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता।
रविवार को गांव तालड़ा के मजरा गांव गुजरेड़ी में प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने विकट परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर भारत देश का संविधान लिखकर सभी को समान अधिकार देने का काम किया। जिस समाज के व्यक्ति शिक्षित नहीं होंगे, उस समाज का उद्धार कभी नहीं हो सकता। आज के युवा नशे की ओर जा रहे हैं, नशा समाज व परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी को छोड़ कर शिक्षित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रतन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को देश कभी भूल नहीं सकता। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में अमित कुमार, राजपाल, छोटे सिंह, पुन्ना लाल, शरण सिंह, रोहित गुर्जर, सतपाल दास, कर्म सिंह, सरस पाल आदि मौजूद रहे।