फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Ambedkar showed the path of equality and upliftment

समानता और उत्थान की राह दिखा गये डॉ. आंबेडकर

Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar showed the path of equality and upliftment
छपार में अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते बसपा नेता मा0 आत्माराम । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलित, शोषित, वंचित और अति पिछड़ी जातियों को उत्थान की राह दिखाई।
विज्ञापन

खादरवाला स्थित संत शिरोमणि रविदास एवं शिव मंदिर में लॉकडाउन की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मोहल्ले में घरों पर अनुयायियों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाई। सुभाषदेव भारती, सीताराम, रमेश ठेकेदार, संजय टेलर, राधेश्याम, अमित, रवि मेनवल, बिजेंद्र प्रेमी, सोमपाल, ब्रिजेश, जगपाल, संजीव मिंटू, गंगा शरण आदि ने श्रद्धाजंलि दी। महिला आयोग की पूर्व सदस्य गीता जैन ने डॉ. भीमराव को नमन किया। कहा कि उन्होंने देश की समस्त महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। संतोष विहार स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर डॉ. अंबेडकर की जयंती पर यज्ञ आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि राष्ट्र में सामाजिक समानता के लिए डॉ. अंबेडकर के कार्य अतुलनीय है।
विज्ञापन

---------------------------
भाजपा कार्यालय पर हुआ नमन
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से घरों में ही जयंती मनाने की अपील की थी। उन्होंने घरों में मास्क बनाने और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का भी आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, रोहित वाल्मीकि, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, विकास अग्रवाल, हरपाल सिंह मौजूद रहे।

डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।

डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

घरों में अम्बेडकर जंयती  पर पुष्प अर्पित करते लोग।

घरों में अम्बेडकर जंयती पर पुष्प अर्पित करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर:   नगर के अम्बेडकर छात्रावास में सोशल डिस्टेन्स के साथ अम्बेडकर जंयती मनाते  चिकित्सक

मुजफ्फरनगर: नगर के अम्बेडकर छात्रावास में सोशल डिस्टेन्स के साथ अम्बेडकर जंयती मनाते चिकित्सक - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed