फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Ambedkar's statue will be installed in Srinagar

कश्मीर में स्थापित होगी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा

Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue will be installed in Srinagar
श्रीनगर में स्थापित होगी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर-किसान समिति के पदाधिकारियों ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कश्मीर के श्रीनगर में स्थापित करने की घोषणा की है। इसके लिए शनिवार छह मार्च को यहां जीआईसी के मैदान में क्रांतिगुरु चंद्रमोहन की मौजूदगी में प्रतिमा का अभिषेक होगा। यहां भारी संख्या में लोग जुटेंगे। इसी दौरान कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर बाबा साहब की 11 फुट ऊंची प्रतिभा लगाने की तारीख की घोषणा की जाएगी।

हिंद मजदूर-किसान समिति के पदाधिकारियों की एटूजेड रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान पूरे देश में लागू हो गया है। कश्मीर में बाबा साहब की कोई प्रतिमा नहीं है। वर्ष 12 जनवरी 2020 को प्रेरणास्त्रोत क्रांति गुरु चंद्रमोहन जी ने कश्मीर में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी, मगर कोरोना के कारण विलंब हो गया। अमित ने बताया कि अब हिंद मजदूर किसान समिति पहली बार डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करेगी। प्रतिमा का अभिषेक छह मार्च शनिवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। प्रतिमा के अभिषेक के लिए देश के चारों कोनों से जल मंगाया गया है। बाबा साहब के अद्भुत अभिषेक को देखने के लिए काफी संख्या में मजदूर व किसान एकत्र होंगे। इस दौरान समिति के प्रेरणास्त्रोत क्रांति गुरु चंद्रमोहन भी उपस्थित रहेंगे। शनिवार को ही प्रतिभा लगाए जाने की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके बाद जो भी लोग कश्मीर जाएंगे उनके आधार कार्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उसके बाद उन लोगों को लेकर कश्मीर जाएंगे। वहां श्रीनगर में बाबा साहब की प्रतिभा स्थापित करेंगे। बैठक में नवीन कुमार, मनोज कुमार, सचिन सिंह, गौरव, आशीष, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed