{"_id":"6287dcd6bf05b756a97f3971","slug":"dowry-greedy-husband-gave-triple-talaq-muzaffarnagar-news-mrt589455711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभी पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभी पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, भोपा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व बंधक बनाने सहित तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लगभग 9 माह पहले छपार थाना क्षेत्र में की थी शादी के एक महीने बाद से ही दामाद और ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ताने मारने लगे। 5 लाख रुपये मांगने के बारे में बेटी ने बताया, तो एक दो बार ससुराल पक्ष से बात कर समझाने की कोशिश भी की गयी, लेकिन वह नही माने। उनकी बेटी को घर में बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। कमरे में बंद कर तीन दिनों तक खाना भी नही दिया। जैसे तैसे उनकी बेटी ने फ़ोन पर यह सूचना परिजनों को दी। बेटी की ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता की मां के साथ गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जिसके चलते डायल 112 पर फ़ोन कर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को मुक्त कराया। मामले में उक्त आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।