फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Double track green flag

डबल ट्रैक को मिली हरी झंडी, सिग्नल में अभी खामियां  

Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Double track green flag
खतौली में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली रेलवे संरक्षा आयोग के आयुक्त शैलेश पाठक ने मेरठ से खतौली से तक डबल ट्रैक को हरी झंडी दे दी है। हालांकि दौराला से खतौली तक कई स्थानों पर सिग्नल की थोड़ी खामियां बताई हैं, जिन्हें जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। खामियां ऐसी नहीं है कि जो रेल संचालन में बाधा बन जाए। लिहाजा दोहरे ट्रैक पर शनिवार से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे फुल स्पीड पर आयोग ट्रेन दौड़ाकर परीक्षण पर अंतिम मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


रेलवे संरक्षा आयोग (सीआरएस) के कमिश्नर शैलेश कुमार पाठक ने शुक्रवार को दौराला, सकौती से लेकर खतौली तक रेलवे के डबल ट्रैक का इलेक्ट्रॉनिक ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया। सीआरएस ने करीब 17 किमी तक ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस बीच कई स्थानों पर ट्रॉली रुकवाकर ट्रैक के साथ सिग्नल की जांच की गई। सीआरएस एसके पाठक ने बताया कि डबल ट्रैक को बेहतर तरीके से बिछाया गया है। लेबिल क्रॉसिंग के साथ विद्युत कार्य भी सही मिला है। हालांकि कई जगहों पर सिग्नल में थोड़ी खामियां हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने दोहरे ट्रैक को हरी झंडी दे दी है, लेकिन उससे पहले स्पेशल ट्रेन को 120-125 किमी की स्पीड से दौड़ाकर परीक्षण होगा, ताकि ट्रैक की खामियों का बारीकी से पता चल सके। हालांकि सिग्नल की खामी ऐसी नहीं है कि ट्रेनों का संचालन होने में दिक्कत आए।


ऐहतियात के तौर पर निरीक्षण करने के बाद अंतिम मुहर लगेगी। बता दें कि डबल ट्रैक पर पिछले पांच दिनों से दौराला, सकौती और खतौली के बीच में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल की आधा दर्जन ट्रेन रद है, जबकि कई का रूट बदला हुआ है। अब शनिवार से यह ट्रेनें इसी मार्ग से चल सकेंगी। डबल ट्रैक चालू होने से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed