{"_id":"6207f883ee6ff472ef68d4f2","slug":"don-t-forget-tau-tai-must-go-to-vote-devband-news-mrt5767621178","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : ताऊ-ताई भूल ना जाना वोट डालने अवश्य जाना, इन नारों के साथ लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : ताऊ-ताई भूल ना जाना वोट डालने अवश्य जाना, इन नारों के साथ लोगों को किया जागरुक
Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनुपर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनुपर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
सार
नोडल अधिकारी ममता वर्मा ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय यज्ञ है। अत: प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह 14 फरवरी को सर्वप्रथम मतदान कर भारत का नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें।
विज्ञापन
मतदान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के इंटर कॉलेजों के शिक्षकों व छात्रों ने शनिवार को मानव शृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें 14 फरवरी के दिन शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी अरुण कुमार गोयल ने रेलवे स्टेशन के बाहर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का सही प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। मतदान को त्योहार की तरह उत्साह से मनाना चाहिए। नोडल अधिकारी ममता वर्मा ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय यज्ञ है। अत: प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह 14 फरवरी को सर्वप्रथम मतदान कर भारत का नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें।
विज्ञापन
इस दौरान वृद्धा, दिव्यांग या जवान सभी अवश्य करें मतदान, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान, ताऊ-ताई भूल ना जाना वोट डालने अवश्य जाना, अट्ठारह की उम्र कर ली है पार, अब मिला हमें वोट का अधिकार जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
वहीं रैली में एचएवी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, केएल जनता इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक राधेश्याम राणा, ओंकारनाथ यादव, रविंद्र शर्मा, किशन लाल, आशु कपिल, प्रीति तोमर, ममता उपाध्याय, राखी शर्मा, सुभाष चंद्र, ललित कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहित आनंद, नवीन कुमार, राजेंद्र चौहान, आदित्य पुंडीर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें