फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur News: Don't forget Tau-Tai, must go to vote

UP Election 2022 : ताऊ-ताई भूल ना जाना वोट डालने अवश्य जाना, इन नारों के साथ लोगों को किया जागरुक

Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनुपर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनुपर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
सार

नोडल अधिकारी ममता वर्मा ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय यज्ञ है। अत: प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह 14 फरवरी को सर्वप्रथम मतदान कर भारत का नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें।

विज्ञापन
Saharanpur News: Don't forget Tau-Tai, must go to vote
मतदान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के इंटर कॉलेजों के शिक्षकों व छात्रों ने शनिवार को मानव शृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें 14 फरवरी के दिन शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

विज्ञापन


श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी अरुण कुमार गोयल ने रेलवे स्टेशन के बाहर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का सही प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। मतदान को त्योहार की तरह उत्साह से मनाना चाहिए। नोडल अधिकारी ममता वर्मा ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय यज्ञ है। अत: प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह 14 फरवरी को सर्वप्रथम मतदान कर भारत का नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें।
विज्ञापन


इस दौरान वृद्धा, दिव्यांग या जवान सभी अवश्य करें मतदान, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान, ताऊ-ताई भूल ना जाना वोट डालने अवश्य जाना, अट्ठारह की उम्र कर ली है पार, अब मिला हमें वोट का अधिकार जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

वहीं रैली में एचएवी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, केएल जनता इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक राधेश्याम राणा, ओंकारनाथ यादव, रविंद्र शर्मा, किशन लाल, आशु कपिल, प्रीति तोमर, ममता उपाध्याय, राखी शर्मा, सुभाष चंद्र, ललित कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहित आनंद, नवीन कुमार, राजेंद्र चौहान, आदित्य पुंडीर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed