फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Don't comment on Islam religion Jitendra: Ulama

इस्लाम धर्म के बारे में कोई टिप्पणी न करें जितेंद्र त्यागी: उलमा

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Don't comment on Islam religion Jitendra: Ulama
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जितेंद्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) द्वारा सीतापुर के एक कार्यक्रम में अल्लाह की शान में गुस्ताखी करने पर उलमा ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया है। चेतावनी दी कि जितेंद्र त्यागी इस्लाम धर्म के बारे में कोई टिप्पणी न करें। उन्होंने जो धर्म अपनाया है उसके बारे में ही बात करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम और अल्लाह के खिलाफ जितेंद्र त्यागी की गलत बयानबाजी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेहतर होगा कि जिस धर्म को उन्होंने अपनाया है वह उसी का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर अभी से नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। कोशिश है कि किसी भी तरह हिंदू मुस्लिमों के बीच नफरत की दीवार खड़ी की जाए ताकि चुनाव में इसका लाभ उठाया जा सके। मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह मुल्क के अमन चैन को खतरा बने जितेंद्र त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि मुल्क में भाईचारा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed