फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctors will be deployed in hospitals even on Holi

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - होली पर भी अस्पतालों में तैनात रहेंगे चिकित्सक

Fri, 22 Mar 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be deployed in hospitals even on Holi
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। होली को लेकर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय समेत सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है।

होली के त्योहार पर सड़क हादसे व मारपीट समेत अन्य घटनाएं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की जाती है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पहले ही तैयारी कर ली है। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी की मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आम दिनों की तरह ही होली पर भी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके लिए एक सर्जन, एक फिजिशियन और आई सर्जन सहित पैरा मेडिकल स्टाफ को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर बनाए गए हॉटस्पॉट सहित अन्य जगहों पर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। इनमें 108 वाली 33 और 102 वाली 22 एंबुलेंस को लगाया गया है। इसके अलावा भी अस्पतालों पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस सेवा के लिए 108 पर करें कॉल

एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा के लिए सीधे 108 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाला व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहे, क्योंकि एंबुलेंस जीपीएस लोकेशन के माध्यम से मौके पर पहुंचती है। ऐसे में ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 108 पर सीधे कॉल करने पर जल्द ही सेवा उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed