फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctors not found in City Magistrate's inspection

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में नहीं मिले चिकित्सक

Wed, 24 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Doctors not found in City Magistrate's inspection
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में नहीं मिले चिकित्सक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खालापार में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और स्टाफ नहीं मिला। उन्होंने पीएचसी की प्रभारी चिकित्सक सहित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह बुधवार को दक्षिणी खालापार के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां उनको कोई भी स्टाफ नहीं मिला। जानकारी करने पर बताया गया कि यहां पर कोई स्टाफ नहीं मिलता। इस पीएचसी पर महिला चिकित्सक की तैनाती है। जो वहां नहीं मिली। बाकी स्टाफ भी नहीं था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दक्षिणी खालापार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन सहित चार लोगों का स्टाफ तैनात है। इसके साथ ही इस पीएचसी से छह एएनएम भी अटैच हैं, जो यहां पर कार्य करती हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी के साथ ही स्टाफ भी गैरहाजिर मिला है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही ऐसे समय में हो रही है, जबकि आयुष्मान कार्ड योजना, कोरोना टीकाकरण और आरोग्य मेला शासन की शीर्ष प्राथमिकता में चल रहा है। इस संबंध में डीएम को निरीक्षण आख्या भेजी गई है, जिसमें प्रभारी चिकित्सक के साथ ही सभी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed