{"_id":"65dcef72a7329f16c50a77c6","slug":"doctor-raped-a-girl-who-went-to-take-medicine-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-117635-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - दवाई लेने गई किशोरी से चिकित्सक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - दवाई लेने गई किशोरी से चिकित्सक ने किया दुष्कर्म
Tue, 27 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
- आरोपी गांव से फरार, मुकदमा दर्ज, मेडिकल के लिए भेजी पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी पड़ोस के ही चिकित्सक की दुकान पर बुखार की दवाई लेने गई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने अपनी दुकान में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिखने-चिल्लाने पर उसके साथ मारपीट की गई। कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक गांव से फरार हो गया। पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। किशोरी (15) की मां रविवार को मजदूरी करने खेत में गई थी। घर पर किशोरी अकेली थी। बुखार होने के कारण वह पड़ोस के चिकित्सक की दुकान पर दवाई लेने चली गई। आरोप है कि चिकित्सक ने दुकान का शटर बंद करके किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके चिखने-चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अपने घर पर बताने तथा पुलिस में शिकायत कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। सोमवार को किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। उसने आप बीती पुलिस को सुनाई। घटना की तहरीर पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव से फरार है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।