{"_id":"5b5f5a604f1c1b07788b6d70","slug":"doctor-missing-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिली चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिली चिकित्सकों की टीम
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला और पुरकाजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिली पुरकाजी ब्लाक की आरबीएसके टीम के वेतन रोकने के आदेश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरला स्थित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी का भी निरीक्षण में चिकित्सक गायब मिले। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के चिकित्सक डॉ भारत सिंह पुंडीर, डॉ मुजीब, डॉ तैय्यब, डॉ मेघा गुप्ता, हिमांशु जौहरी एवं प्रतीक कुमार के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में तो पाए गए, लेकिन उनके माइक्रोप्लान का भौतिक सत्यापन करने के बाद पता चला कि उक्त टीम को आज आंगनबाड़ी केंद्र बरला में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जाना था, किंतु पूरी टीम उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंची।
सीएमओ ने आरबीएसके की पूरी टीम के वेतन रोकने के आदेश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर दीपक तोमर एसटीएलएस, सतेंद्र कुमार एसटी, कुसुम एएनएम के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर तो किए गए थे,
विज्ञापन
लेकिन भौतिक सत्यापन पर पता चला कि तीनों अपनी ड्यूटी से नदारद थे, जिसके लिए उक्त तीनों का भी वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देश किया गया। सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, स्टाक बुक का भी निरीक्षण किया, जिसके उचित प्रकार से रखरखाव के निर्देश दिए। डॉ अभ्युदय सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरकाजी को एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ वीके सिंह मौजूद रहे।