{"_id":"5fb4147d8ebc3e9b8817652a","slug":"doctor-and-staff-misbehaved-over-parking-muzaffarnagar-news-mrt511359199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग को लेकर डॉक्टर व स्टाफ से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग को लेकर डॉक्टर व स्टाफ से बदसलूकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग को लेकर डॉक्टर और स्टाफ से बदसलूकी
मुजफ्फरनगर। शहर के आर्यसमाज रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में नर्सिंगहोम के बाहर पार्किंग को लेकर पड़ोसी ने डॉक्टर व स्टाफ के साथ बदसलूकी कर दी। आरोपी पर पिस्टल लहराने का भी आरोप लगाते हुए डॉक्टर ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सीएमएस डॉ बीके मिश्रा घर में ही नर्सिंगहोम चलाते हैं। नर्सिंग होम में आने वाले मरीज और तीमारदार बाहर अपने वाहन पार्क कर देते हैं, जिसका डॉक्टर के पड़ोसी विरोध करते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में अक्सर तनातनी रहती है। सोमवार रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर से कहासुनी हो गई। डॉ मिश्रा का आरोप है कि पड़ोसी साथियों के साथ नर्सिंग होम में घुस आया और उनके साथ ही स्टाफ से भी बदसलूकी की। आरोप है कि पिस्टल अंटी से निकालकर धमकी भी दी गई, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। पीड़ित डॉक्टर ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच नर्सिंग होम के बाहर वाहन पार्क करने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।