फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do poojas and prayers in your homes

पूजा और इबादत अपने घरों में ही करें

Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do poojas and prayers in your homes
नगर में कोरोना की सर्तकता चलते प्रार्थना करती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूजा और इबादत अपने घरों में ही करें
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे व क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में दिशा निर्देश दिए।
कस्बे व क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन व सभासदों की आयोजित बैठक में कहा कि सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में किसी भी प्रकार का आयोजन न होने दें। साथ ही लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा लोग पूजा , इबादत अपने घरों में ही रहकर करें। गली मोहल्लों में पांच या पांच से अधिक लोग एकत्र न होने दें। उन्होंने बताया कि कस्बे से चलने वाले सभी सवारी वाहन पूर्ण रूप से बंद करा दिए गए। लोगों से आह्वान किया कि वह खाद्य पदार्थों का संग्रह न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलने दें। चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कहा कि सभी सभासद अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने बताया कि कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के साथ कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। बैठक में सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, कलाम अंसारी, मनोज सैनी, संजय सौदाई, शाहनवाज कुरैशी, वकील सैफी, सुधीर चौधरी, मणिकांत मित्तल, भंवरपाल कश्यप, जितेंद्र धवन आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने इस्लामिया मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक आयोजित कर कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए अपना सहयोग देने की अपील की। इस दौरान जमीयत उलमा हिंद के प्रदेश महासचिव हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना इकबाल , मुफ़्ती आदिल, कारी हुसैन, मौलाना वकील, मौलाना मनसब अली, हाजी महमूद कुरैशी, आलिम अंसारी, आकिल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed