{"_id":"5e88cb328ebc3e6fbe7cd007","slug":"do-not-use-sanitizer-before-lighting-a-lamp-muzaffarnagar-news-mrt4765277172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये जलाएं, लेकिन सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये जलाएं, लेकिन सावधानी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीये जलाने से पहले न करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक घरों में दीये, मोमबत्ती व मोबाइल की टॉर्च आदि जलाए जाने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील को लोग बड़े उत्साह से लेते हुए दीये जलाए जाने की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इस बड़े आयोजन के बीच कुछ सावधानियां भी बेहद जरूरी हैं।
मुजफ्फरनगर होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार का कहना है कि दीये या मोमबत्ती जलाने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ न करें, क्योंकि सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है, जो आग पकड़ने में मददगार होता है। वहीं, जिला औषधि विभाग के इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने कहा कि मोमबत्ती व दीये जलाने से पहले अपने हाथों को पानी व साबुन से अच्छी तरह से साफ करें।
------
सभी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण न करें बंद
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री की लाइटें बंद कर दीये, मोमबत्ती जलाने की अपील को लेकर विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है। अचानक सभी लाइटें बंद होने से फ्रीक्वेंसी में गड़बड़ी के कारण ग्रिड को खतरा हो सकता है। इसलिए विभागीय अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि लाइट के अतिरिक्त अन्य विद्युत उपकरण चालू रखें।
विज्ञापन
विद्युत विभाग नगर के अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा ने बताया कि सभी विद्युत सब स्टेशनों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी पावर हाउस पर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि लोग अपने घरों में अन्य विद्युत उपकरण जैसे पंखा, फ्रिज आदि चालू रखें। केवल लाइटें ही बंद करें। ऐसा करने से दिक्कत नहीं होगी।