{"_id":"5e8f54a78ebc3e78af5daeb9","slug":"do-not-panic-the-battle-with-corona-is-enough-to-manage-muzaffarnagar-news-mrt4771285190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराए नहीं, कोरोना से जंग जितने को पर्याप्त है प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराए नहीं, कोरोना से जंग जितने को पर्याप्त है प्रबंध
विज्ञापन
छपार में गश्ती पुलिस पर पुष्प वर्षा करते ग्रामीण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
घबराए नहीं, कोरोना से जंग जितने को पर्याप्त है प्रबंध
मुजफ्फरनगर। जिले में भी कोरोना संक्रमित महिला और तीन जमाती मिलने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। होटल, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल व नर्सिंग होम अधिग्रहीत कर लिए गए हैं। डॉक्टरों की टीमों का गठन किया गया है। कोविड अस्पताल बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाया गया है। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के आला अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त उपाय किए गए हैं। बस लॉकडाउन का लोग पालन करें।
जानलेवा वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस सेे बचाव के लिए इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। प्रशासन की ओर से पहले से ही उपचार संबंधित उपाय किए गए हैं। बुधवार को एक कस्बे की एक महिला और बाहर से आए तीन जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले की विभिन्न अस्पतालों ईवान, वर्धमान हॉस्पिटल, भारत मेडिकल कॉलेज, अल्लामा इकबाल यूनानी कॉलेज, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बीआईटी मीरापुर आदि को क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। साथ ही मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाया गया है, जहां पर 200 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां पर डॉक्टरों की विशेष टीम भी लगाई गई है। तीन टीमों में डॉक्टर, नर्स समेत 25 लोगों का स्टाफ है, जिन्हें सुरक्षा व्यवस्था की हर वस्तु उपलब्ध कराई गई है। यहां पर 15 वेंटिलेटर भी मौजूद है। कोरोना पॉजिटिव तीनों जमातियों को यहां पर रखा गया है।
होटलों में बनाया आइसोलेशन बार्ड
मुजफ्फरनगर। कोरोना से जंग जितने के लिए प्रशासन ने शहर के 21 होटलों को अधिग्रहीत किया है। इन होटलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जहां पर संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा खतौली, बुढ़ाना आदि स्थानों पर पब्लिक स्कूलों को भी अधिग्रहीत कर क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर लोग भर्ती है।
विज्ञापन
संसाधनों की कमी नहीं
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त डॉक्टर्स, नर्स और अन्य स्टाफ के अलावा संसाधन भी मौजूद हैं। दस हजार से अधिक मास्क मौजूद हैं। दवाईयां पूरी है। विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
डीएम-एसएसपी की मॉनिटर्रिंग
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना केस पाए जाने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी आशुतोष यादव लगातार पूरी व्यवस्था और कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे है। बृहस्पतिवार को दोनों अफसरों से स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की अधिकारियों के साथ बैठक लेकर समीक्षा की है।
जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। दो सौ बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। हर संसाधन है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिक लॉकडाउन का पालन करें।
- सेल्वा कुमारी जे
जिलाधिकारी