फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not come to Balaji temple wearing mini skirt and torn jeans

Muzaffarnagar : मंदिर समिति का आग्रह, हाफ पेंट-मिनी स्कर्ट और कटी-फटी जींस पहनकर न आएं बालाजी मंदिर

Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
सार

यह भी कहा है कि यदि ऐसे कपड़े पहनकर आए तो बाहर से ही दर्शन कर मंदिर कमेटी का सहयोग करें।

विज्ञापन
Do not come to Balaji temple wearing mini skirt and torn jeans
नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में लगा नोटिस बोर्ड।

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में कमेटी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर न आने की अपील की है। यह भी कहा है कि यदि ऐसे कपड़े पहनकर आए तो बाहर से ही दर्शन कर मंदिर कमेटी का सहयोग करें।

विज्ञापन


मंदिर के दानपात्र के पास लगाया गया यह नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है। नोटिस से माध्यम से मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पिता के लाड़-मां की ममता पर भी न खाया तरस, इकलौते बेटे ने इस कदर की हैवानियत, दंपती के शव देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के कानूनी सलाहकार अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट का कहना हैं कि नोटिस बोर्ड के जरिए श्रद्धाओं को यह सलाह दी गई हैं। कुछ लोगों ने मंदिर कमेटी का फैसला सही बताया हैं।

मंदिर में अमर्यादित कपड़ों को पहनकर न आने के लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया है। नोटिस बोर्ड लगाने से पहले कुछ लोगों की सहमति भी ली गई थी। नोटिस बोर्ड में सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह कर सहयोग की अपील की गई है। - शंकर तायल, अध्यक्ष, बालाजी धाम मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed