फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not be negligent about Kovid-19

कोविड-19 को लेकर न बरती जाए लापरवाही

Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent about Kovid-19
कोविड-19 को लेकर न बरती जाए लापरवाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक पुलिसकर्मी के कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद महकमे द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों को चपेट में आने से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सीओ सिटी ने सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण कर कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार रविवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और थाना परिसर, कार्यालय, बैरक व मैस का निरीक्षण किया। इसके बाद अफसरों ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उन्हें कोरोना वायरस से खुद को बचाते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हाल ही में थाना व चौकियों को दी गई वाशिंग मशीन, सैनिटाइजर हैंडवॉश मशीन, रेफ्रिजरेटर और अन्य उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से हाथ धोते रहने के साथ ही मास्क का अनिवार्य इस्तेमाल करने के भी दिशा-निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी के साथ ही सभी चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed