फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dnyaneshwar Seva Dal distributed Gangajal in Jansath

ज्ञानेश्वर सेवा दल ने गंगाजल वितरण किया

Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dnyaneshwar Seva Dal distributed Gangajal in Jansath
जानसठ में ज्ञानेश्वर सेवा दल के पदाधिकारियों ने गंगा जल का वितरण शुरू किया। - फोटो : KHATAULI
ज्ञानेश्वर सेवा दल ने गंगाजल वितरित किया
विज्ञापन

जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवा दल की ओर से श्रावण शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल वितरण का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को सुबह नगर स्थित सिद्धपीठ पांडव कालीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम गंगाजल वितरण का शुभारंभ ज्ञानेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर किया गया।

संस्था के सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल मंगाकर वितरित किया जाएगा। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विकास गुप्ता पूर्व सभासद ने कहा कि सेवादल का यह प्रयास काफी सराहनीय है और इससे सभी श्रद्धालु गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष रेशू गोयल, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, प्रबंधक अरविंद पाराशर, अंकित संगल, निशांत कंबोज, उपाध्यक्ष राजू भैया, प्रमोद तेजयान, गुलशन गुप्ता, मनीष प्रजापति, कार्तिक गुप्ता, दीपक सैनी, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, बिट्टू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed