फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM War Room inaugurated in Collectorate

कलक्ट्रेट में डीएम वार रूम का शुभारंभ

Thu, 19 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM War Room inaugurated in Collectorate
जिला पंचायत सभागार में डीएम वार रुम का शुभरंभ करते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम वार रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि डीएम वार रूम का संचालन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किया जा रहा है, वार रूम द्वारा बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन

जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, पार्षद आदि को जोड़ा गया है। मीडियाकर्मी, पुलिस, एनजीओ, उद्यमी, राशन विक्रेता, स्कूल कॉलेज के प्रधान अध्यापकों, बैंकों, अस्पताल, एएनएम, आशा, लेखपाल, सेक्रेट्री, आम जनमानस आदि को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इसके संचालन से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, जनता की शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए डीएम वार रूम का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की महत्वपूर्ण ऑडियो वीडियो, फोटो एंव व्हाट्सएप के माध्यम से डीएम वार रूम में सूचना दी जा सकती है। जनता की समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्ध करना ही डी एम वार रूम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम वार रुम के संचालन को जनपद के 156 विभागों, कार्यालयों एवं अन्य के व्हाटसएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें 5000 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जोड़ा गया है। जन शिकायत को दो व्हाटसएप नम्बर 9897614888 तथा 9897749888 जारी किये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed