फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM-SSP reviewed security system

डीएम-एसएसपी ने मां बाला सुंदरी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP reviewed security system
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हुंचे डी? - फोटो : DEVBAND
डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शारदीय नवरात्र में नगर के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था जानने के लिए डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस. चनप्पा रविवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत ड्रोन कैमरे से मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के मेला गेट से मंदिर परिसर का भ्रमण किया। स्थानीय अधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित गाइड लाइन का प्रयोग करने को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही इस दौरान मेला क्षेत्र से ड्रोन उड़ाकर मंदिर परिसर के आसपास क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान अधिकारियों से मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से भी वार्ता करते हुए नवरात्र में मंदिर में श्रद्धालुओं की एकसाथ भीड़ इकट्ठा नहीं करने को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी, मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

ड्रोन कैमरे से मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी

ड्रोन कैमरे से मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed