फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM-SSP inspected the jail

डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Fri, 21 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP inspected the jail
डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार दोपहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने जेल में कोरोना से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला व पुरुष बंदियों की बैरकों का भी निरीक्षण कर जेल अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव बृहस्पतिवार दोपहर अचानक टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे। दोनों अफसरों ने सबसे पहले जेल में कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। अफसरों ने जेल में महिला व पुरुष बैरकों का भी निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए जेल अफसरों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने पेरोल पर रिहा होने वाले कैदियों से बातचीत की। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि जिला कारागार से 15 कैदियों को 60 दिन के पेरोल पर रिहा किया जाएगा। पेरोल पर छोड़े जाने वाले सभी कैदी सजायाफ्ता हैं। उन्होंने बताया कि पेरोल पर रिहा किए जाने वाले कैदियों की संस्तुति जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के निर्देश पर पेरोल पर उन्हें छोड़ने संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed