फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM-SSP inspected counting center

डीएम-एसएसपी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

Sun, 02 May 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP inspected counting center
डीएम-एसएसपी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। डीएम-एसएसपी ने रविवार सुबह मतगणना शुरू होने से पहले जनपद के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर के नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र के साथ ही डीएम-एसएसपी ने अन्य मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतगणना के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लिया। अफसरों ने केंद्रों से भीड़ हटाने और किसी भी कीमत पर विजयी जुलूस नहीं निकाले जाने के भी निर्देश दिए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रविवार को जनपद में सभी पदों के लिए मतगणना हुई। मतगणना शुरू होने से पहले ही डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले भर के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम-एसएसपी ने मतगणना केंद्रों पर जुटी भीड़ को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित थाना पुलिस को मतगणना केंद्र से भीड़ को हटाने और किसी भी कीमत पर विजयी जुलूस नहीं निकाले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल का भी रविवार सुबह डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने निरीक्षण किया। डीएम-एसएसपी ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विजयी जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने और अतिरिक्त भीड़ को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतगणना केंद्र पर कोविड-19 नियमावली का भी पूरी तरह से पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए। उधर, एसडीएम अशोक कुमार ने भी मतगणना केंद्र पर पहुंचकर धीमी गति पर नाराजगी जाहिर कर मतगणना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम और इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मतगणना केंद्र पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed