डीएम-एसएसपी ने की महाआरती
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार रात शिव चौक पर महाआरती का आयोजन हुआ। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने आरती की। पहले विधिवत रुप से भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आरती की। शिवमूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया है। रंगीन रोशनी से सजा शिव चौक आकर्षण का केंद्र रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु आरती के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, लक्ष्मीनारायण, साधुराम गर्ग, भीमसेन कंसल, पूर्व विधायक सुरेश संगल, बाबूराम कौशल, शिवचरण गर्ग, नरेश सिंघल मौजूद रहे।

महाआरती:- शिवमूर्ति पर आरती करते डीएम सेल्वा कुमार जे और एसएसपी अभिषेक यादव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR