{"_id":"623b67e59e90f979fb6c50fa","slug":"dm-said-raise-hands-for-adoption-of-tb-patients-muzaffarnagar-news-mrt581558787","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले डीएम, टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए बढ़ाएं हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले डीएम, टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए बढ़ाएं हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि टीबी के खात्मे के लिए सबको हाथ बढ़ाने होंगे। पीड़ितों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखकर इस कार्य में हिस्सेदारी ले सकते हैं। उद्यमी, समाजसेवी, अधिकारी और शिक्षण संस्थाएं भी मरीजों का सहयोग करने के लिए आगे आएं।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने लोगों को प्रेरित किया। उद्यमी मयंक बिंदल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर ने 50-50 मरीजों को गोद लिया है। इसके अलावा समाजसेवी विजय वर्मा ने विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से 20 बच्चे गोद लिए।
डीएम ने कहा कि क्षय रोगियों के उपचार के लिए दवाओं के साथ पोषक आहार दिया जाना भी आवश्यक है, इसके लिए संगठनों को आगे आना होगा। उन्होंने डीपीआरओ और नगरपालिका ईओ को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान चलाएं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
1662 मरीज लिए जाने हैं गोद
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि इस साल 1662 मरीजों को गोद लिया जाना है। गोद लेने वाले को करीब छह माह तक रोगी के खानपान के खर्च का वहन करना होगा।