फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM reviewed PM Swanidhi scheme

डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की

Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM reviewed PM Swanidhi scheme
डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शासन द्वारा की गई समीक्षा में पाया गया कि पीएम स्वनिधि योजना में पात्रों को ऋण वितरण निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम है, जिस पर प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने सभी जनपदों के डीएम को विशेष अभियान चला कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जिसको लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी नगर निकाय में आने वाले प्रार्थनापत्रों की जांच कर संबंधित बैंक को भेजा जाए। उन्होंने बैंक द्वारा ऋण वितरण कम पाए जाने पर एलडीएम को पात्र पथ विक्रेताओं को तुरंत ऋण जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम अपने क्षेत्र की निकायो में आने वाले प्रार्थना पत्रों की जांच करा कर जल्द पात्रों को त्रण उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed