{"_id":"62b75239e74d4d271410ab28","slug":"dm-reprimanded-the-accountants-for-not-giving-information-about-the-land-muzaffarnagar-news-mrt5942942145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की जानकारी नहीं देने पर डीएम ने लगाई लेखपालों को फटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की जानकारी नहीं देने पर डीएम ने लगाई लेखपालों को फटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं
थाना दिवस में पांच शिकायत हुई, जिनके निस्तारण के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी/खतौली/जानसठ। डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को पुरकाजी थाने में समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन संबंधी विवादों में पुलिस को तहसील कर्मियों के साथ टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जमीन की जानकारी नहीं देने पर लेखपालों को फटकार लगाई।
थाना दिवस में पांच शिकायत हुई, जिनके निस्तारण के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया। गांव अब्दुल पुर के ग्राम प्रधान राधे लाल ने डीएम को बताया कि वह ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव में रास्ता बनवा रहा हैे। इसके कुछ ग्रामीण अवरोध पैदा कर रहे हैं। डीएम ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने सभी लेखपालों को निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला बनाने के लिए क्षेत्र में करीब दो सौ से तीन सौ बीघा सरकारी जमीन तलाश करने के लिए कहा। मगर किसी भी लेखपाल ने अपने क्षेत्र में जमीन होने की जानकारी नहीं दी। थाना दिवस में मौजूद गांव बढ़िवाला के पूर्व प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव उदीयावली में जमीन होने की जानकारी दी गई। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। लेखपालों को नसीहत दी कि क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं रखते हो। जो जानकारी आपको होनी चाहिए, वह जनता के लोग दे रहे हैं। बाद में एक लेखपाल ने खादर क्षेत्र में करीब 130 बीघा जमीन होने की जानकारी दी गई। डीएम ने लेखपाल को जमीन की पूरी जानकारी जुटाकर देने को कहा।
खतौली में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम जीत सिंह राय ने की। इस दौरान मात्र एक शिकायत आई। शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को गांव में भेज दिया गया। जानसठ में थाना समाधान दिवस में सात शिकायती पत्र आए। दो का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
एसपी अपराध ने सुनीं समस्याएं
छपार। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसपी क्राइम ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। गांव मेदपुर में एक जमीनी विवाद में लेखपाल और पुलिस टीम को भेजकर समाधान कराया। छपरा में फारूख आदि का सात बीघा जमीन पर विवाद था। दोनों पक्ष थाने पर मौजूद थे। समाधान न होने पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव छपार में पॉपलर के पेड़ों के विवाद को निपटवाया गया।