{"_id":"62a4e586936f5c576a407514","slug":"dm-listened-to-complaints-in-the-entire-resolution-day-muzaffarnagar-news-mrt59251254","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। 15 जून को वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड़ पर है। डीएम सहित एसएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाने में आई दो शिकायतें सुनने के बाद उनका निस्तारण कराया। बाद में कार्यक्रम स्थल नवीन मंडी पर पहुंचकर वहां की तैयारियों का जायजा लिया।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा है। नवीन मंडी स्थल को कार्यक्रम के लिए चुनने के बाद वहां पर टेंट आदि लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मंदिर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल की भी जांच की गई। थानों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम चंद्रभूषण सिह के साथ एसएसपी अभिषेक यादव ने रजिस्ट्ररों की जांच की। उसके बाद शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी लेखपालों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर वीवीआईपी पार्किंग के साथ-साथ मैदान की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ राकेश सिंह, एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।