{"_id":"5e9b321d8ebc3e6fab412998","slug":"dm-inspected-the-kitchen-muzaffarnagar-news-mrt47827146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किचन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किचन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
शाहपुर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कस्बे में पहुंच गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने किचन का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कस्बे में गेहूं क्रय केंद्रों के अलावा गौशाला, राशन वितरण प्रणाली व कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
डीएम ने नवीन गुड़ मंडी स्थल में वरिष्ठ विपणन अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच सामुदायिक रसोईघर का निरीक्षण किया। ईओ सुधीर मिश्रा ने भोजन वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने गौशाला का निरीक्षण करने के साथ गौसेवा की। डीएम ने कहा कि पशुओं के चारे के लिए छह माह का भूसा खरीद लिया जाए। कस्बे के मैन बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की जानकारी ली।
उन्होंने सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय पहुंचकर गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कस्बे की राशन डीलर विनोद बाला की राशन की दुकान पर पहुंच राशन वितरण की जानकारी ली। बाद में डीएम ने मोहल्ला सैनियान के रामवती धर्मशाला पहुंच कर श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में पहुंच समिति के लोगों की सराहना की। इस दौरान एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस प्रशासनिक व राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।